{"_id":"60676e6d8ebc3e8c8e61c914","slug":"wheat-selling-start-hathras-news-ali2601419171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी अधूरी तैयारी के बीच गेहूं की खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी अधूरी तैयारी के बीच गेहूं की खरीद शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आधी अधूरी तैयारी के बीच गेहूं खरीद की जिले के 54 केंद्रों पर शुरुआत हो गई है। केंद्र प्रभारियों के अनुसार अभी तक परिवहन व माल ढुलाई के ठेकेदार का चयन नहीं हुआ है। इसे लेकर केंद्र प्रभारी परेशान हैं। हालांकि अभी तक जिले के किसी केंद्र पर किसान गेहूं लेकर भी नहीं पहुंचे हैं। जिला एवं खाद्य विपणन विभाग गेहूं की खरीद की तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद को लेकर शासन गंभीर है। इस बार गेहूं खरीद अधिक से अधिक खरीदने का खाका तैयार किया गया है। जब तक किसान गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचेंगे तब गेहूं की खरीद होगी। हर बार गेहूं को केंद्रों से एफसीआई पहुंचाने के लिए ढुलाई व परिवहन ठेकेदार का चयन किया जाता है।
लेकिन अभी तक जिले में इन दोनों ठेकेदारों का चयन नहीं हुआ है। इसे लेकर केंद्र प्रभारी खासे परेशान हैं। केंद्र प्रभारियों द्वारा पत्राचार भी किया जा रहा है। ताकि केंद्रों पर गेहूं आने के दौरान एफसीआई तक पहुंचाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया से हो रही देरी
हर बार जिला स्तर पर ही खाद्य विपणन विभाग द्वारा माल ढुलाई व परिवहन ठेकेदार का चयन कर लिया जाता था। इस बार इन ठेकेदारों का चयन टेंडर प्रक्रिया से किया जा रहा है। इस कारण दोनों ठेकेदारों के चयन में देरी हो रही है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि परिवहन व माल ढुलाई के ठेकेदार के चयन इस बार टेंडर प्रक्रिया से हो रहा है। इसलिए देरी हो रही है। जल्द ठेकेदार का चयन होगा। कुछ जिलों में हो गया है।