फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wheat purchasing center will be in charge of Panchayat elections, duty will not be imposed

गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी रहेंगे पंचायत चुनाव से दूर, नहीं लगेगी ड्यूटी

Sat, 03 Apr 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing center will be in charge of Panchayat elections, duty will not be imposed
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

इस साल जिले के 54 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। इस बार केंद्र प्रभारियों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं लगेगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि गेहूं खरीद प्रभावित न हो। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग गेहूं खरीद की तैयारियों को गति देने में जुटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सरकार का गेहूं खरीद पर पूरा ध्यान है। गेहूं खरीद को लेकर इस बार कोई शासन स्तर से लक्ष्य भी नहीं मिला है। यह निर्णय लिया गया है कि जब तक किसान केंद्र पर गेहूं लेकर आएंगे तब तक उनसे गेहूं की खरीद होगी। इसी बीच पंचायत चुनाव का आगाज हो गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि गेहूं खरीद में जुटे केंद्र प्रभारियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि केंद्र प्रभारियों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं लगेगी। यदि कहीं कर्मियों की कमी होगी तो जरूरत पड़ने पर थोड़ा बहुत काम लिया जा सकता है। केंद्र प्रभारियों को इसलिए ड्यूटी इसलिए नहीं लगाई गई है। ताकि गेहूं खरीद प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed