फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wheat being sold in the mandi on commissions up to Rs 2230 per quintal

Hathras News: आढ़तों पर क्रय केंद्रों से 105 रुपये क्विंटल महंगा बिक रहा गेहूं

Wed, 24 May 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 24 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wheat being sold in the mandi on commissions up to Rs 2230 per quintal
मंडी समिति में आढ़तों पर वर्तमान में 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है, जबकि क्रय केंद्रों पर इसका दाम 2125 रुपये प्रति क्विंटल है। इस तरह आढ़तों पर क्रय केंद्रों के मुकाबले 105 रुपये क्विंटल महंगा गेहूं बिक रहा है। रेट कम होने की वजह से क्रय केंद्रों पर गेहूं कम पहुंच रहा है। अप्रैल में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1630 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। अधिकारी इसे लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। एक अप्रैल से जिले के 68 क्रय केंद्रों पर गेंहू खरीद की शुरुआत हुई। शुरुआत से ही मंडी में आढ़तों पर रेट क्रय केंद्रों के मुकाबले ज्यादा रहा। किसानों ने इसी वजह से क्रय केंद्रों का रुख नहीं किया। किसानों को यह भी डर था कि कहीं ऑनलाइन भुगतान के दौरान उनकी धनराशि में किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा भी न कट जाए। मंगलवार को आढ़तियों के यहां 2230 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं की बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन




आढ़तों पर शुरू से गेहूं का दाम 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल रहा है। आज 2230 रुपये बिका है। क्रय केंद्रों पर रेट कम है। इस कारण किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं कम बेच रहे हैं। राजेश वार्ष्णेय आढ़तिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रय केंद्रों पर हाथों हाथ भुगतान की व्यवस्था नहीं है। साथ ही केंद्रों पर गेंहू रेट कम मिल रहा है। इस कारण आढ़त पर गेहूं बेचने के लिए आए हैं। शीलू किसान।



क्रय केंद्र पर गेहूं बचने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। साथ ही रेट कम मिल रहा है। इस कारण आढ़त पर गेहूं बचने के लिए आए हैं। हरीशचंद्र किसान।




जिले के 68 क्रय केंद्रों पर अभी तक 1630 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। आढ़तों पर रेट अधिक मिल रहा है। इस कारण किसान क्रय केंद्रों पर कम गेहूं बेच रहे हैं। शिशिर कुमार डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed