{"_id":"6753645225c86b9aea0ffd1c","slug":"wheat-and-rice-samples-got-clean-chit-now-food-grains-will-be-lifted-from-hathras-only-hathras-news-c-56-1-sali1016-123669-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गेहूं और चावल के नमूनों को मिली क्लीन चिट, अब हाथरस से ही होगा खाद्यान्न का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गेहूं और चावल के नमूनों को मिली क्लीन चिट, अब हाथरस से ही होगा खाद्यान्न का उठान
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के बाद खाद्यान्न जहरीला होने की आशंका पर जो नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। नमूनों कोई जहरीला तत्व नहीं पाया है। इसके बाद अब गोदाम से खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
कलवारी रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत होने का मामला सुर्खियों में रहा था। सोशल मीडिया पर जहरीला खाद्यान्न होने की बात वायरल हुई थी, जिसके बाद शासन ने 1300 एमटी खाद्यान्न के वितरण और उठान पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही चार सदस्यीय कमेटी की मौजूदगी में गेहूं व चावल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के दौरान नमूनों में किसी तरह के जहर की पुष्टि नहीं हुई है। गेहूं व चावल के नमूनों को क्लीन चिट मिल गई है। अब एफसीआई गोदाम हाथरस से ही खाद्यान्न का उठान हो सकेगा। अब तक अलीगढ़ गोदाम से उठान हो रहा था। जो राशन डीलर भी खाद्यान्न ले गए थे, उसका वितरण कर सकेंगे।
-- -
गेहूं व चावल दोनों के नमूने जांच रिपोर्ट में सही पाए गए हैं। अब हाथरस से ही खाद्यान्न का उठान हो सकेगा।
प्रखर कुमार सिंह,क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक एवं सीडीओ अलीगढ़।