{"_id":"64185409937f22d432031384","slug":"went-to-take-medicine-for-fever-mason-died-while-sitting-in-hospital-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लेने गया बुखार की दवा, अस्पताल में बैठे-बैठे ही राजमिस्त्री की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लेने गया बुखार की दवा, अस्पताल में बैठे-बैठे ही राजमिस्त्री की हुई मौत
Mon, 20 Mar 2023 06:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:09 PM IST
सार
गांव में दवा से लाभ न मिलने पर वह सोमवार की सुबह अकेले ही जिला अस्पताल से दवा लेने के लिए आए थे। पर्चा बनवाकर वह ओपीडी परिसर में ही बैठ गए और यहां पर बैठे-बैठे ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक को देखते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिला अस्पताल में बुखार की दवा लेने आए राजमिस्त्री की वहीं पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई। उनकी जेब में निकली पर्ची पर लिखे नंबर से परिवार के लोगों को मौत की सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी 55 वर्षीय सुखवीर पुत्र गुनीराम राजमिस्त्री का काम करते थे। परिजनों के अनुसार सुखवीर को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। गांव में दवा से लाभ न मिलने पर वह सोमवार की सुबह अकेले ही जिला अस्पताल से दवा लेने के लिए आए थे। पर्चा बनवाकर वह ओपीडी परिसर में ही बैठ गए और यहां पर बैठे-बैठे ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और फिर बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिवार के लोग शव अपने साथ गांव ले गए। शव को अस्पताल से शव वाहन के द्वारा गांव तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन