{"_id":"58372ae04f1c1b313513b56e","slug":"went-through-one-to-two-freight-trains-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने से गुजरीं दो मालगाड़ियां,जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने से गुजरीं दो मालगाड़ियां,जाम
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने आने के काफी देर बाद दोनों मालगाड़ियाें को निकाला जा सका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक ही समय पर जब दो मालगाड़ियां आमने-सामने से गुजरीं तो लोग हैरत में पड़ गए।
हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में कट है। यहीं से अक्सर गाड़ियां क्रॉस होती हैं। इसमें दुर्घटना की कोई गुंजाइश नहीं है। यह रोजाना की सामान्य प्रक्रिया है।
दरअसल, हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। मालगाड़ी स्टेशन पर बिना रुके तेज गति से धड़धड़ाती निकल जाती है। गुरुवार को एक मालगाड़ी कासगंज की ओर से आ गई और एक मथुरा की ओर से। अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों मालगाड़ियों को स्टेशन से दूर ही खड़ा करा लिया।
इसके बाद एक मालगाड़ी को ट्रैक बदलने के बाद सामने खड़ी मालगाड़ी के बराबर से गुजारा गया। चूंकि मालगाड़ी में लगे डिब्बों की संख्या काफी होती है, इससे दोनों रेलगाड़ियों को पास से निकालने में काफी सावधानी बरती गई।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर एक साथ दो मालगाड़ियों के बेहद धीमी रफ्तार से आवागमन से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जरूर काफी देर के लिए ठप हो गई।
शहर के इस पार से उस पार जाने के लिए लोगों को तालाब चौराहा, बिजली कॉटन मिल, बागला मार्ग और इगलास अड्डा जैसे व्यस्त क्रॉसिंग पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
इन रेलवे बैरियर्स पर इस दौरान जाम के हालात भी पैदा हो गए। ट्रेनों के निकलने के बाद जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ट्रेनों के इस तरह आमने-सामने से निकलना यहां सामान्य प्रक्रिया है। स्टेशन के सामने क्रॉसिंग से ट्रेनें ट्रैक बदल देती हैं। दुर्घटना की तो कोई संभावना ही नहीं है। अक्सर लोगों का ध्यान इस क्रॉसिंग की तरफ नहीं जाता, जिससे इस तरह का भ्रम हो जाता है।
-सुशील कुमार, स्टेशन अधीक्षक हाथरस सिटी