{"_id":"670f2f5c227c791d77dd36616152781c","slug":"welcome-new-year-with-excitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह-उमंग के साथ नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह-उमंग के साथ नए साल का स्वागत
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल मनाने के लिए शुक्रवार को लोग बड़ी संख्या में परिवार सहित शहर के पार्कों, होटलों में भारी संख्या में पहुंचे। वहीं युवा नववर्ष के पहले दिन की शुरुआत यादगार बनाने के लिए अलग अंदाज में दिखे। युवाओं ने साल के पहले दिन की यादों को कैमरे में कैद किया। हर उम्र के लोग इस दिन को अपनी स्मृतियों में सहेजने के लिए बेताब दिखाई दिए। इस दौरान लोगों ने बुरी आदतें छोड़ने और अच्छी आदत अपनाने का संकल्प भी लिया।
डीजे की धुन पर थिरके युवा, होटलों में पार्टी
शहरवासियों ने जोशीले अंदाज में नववर्ष 2016 की अगवानी की। 31 दिसंबर की शाम से शुरू हुआ जशभन का दौर एक जनवरी को पूरे दिन चला। कहीं डीजे की धुन पर युवा थिरके, तो कहीं लोगों ने टीवी के सामने बैठकर न्यू ईयर कार्यक्रमों को देखकर नए साल का स्वागत किया। शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों में पार्टियों का आयोजन किया गया था। वहीं कॉलोनियों से लेकर होटल, रेस्तरां में दावत-ए-जशभन का दौर चला। सुबह से शाम तक होटलों में पार्टियों का दौर चलता रहा।
फिल्म देखने के लिए उमडे़ लोग
साल के पहले दिन सिनेमाघरों में भी फिल्म देखने के लिए युवाओं पर खुमारी छाई रही। सिनेमाघरों में लगी फिल्म दिलवाले को देखने के लिए लोग काफी संख्या में आए। युवाओं ने अपने मित्रों के साथ फिल्म देखी तो काफी लोग अपने परिवारीजनों के साथ आए।
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन में किए मंदिरों के दर्शन
नए साल के पहले दिन काफी लोग जहां मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन जैसे धार्मिक स्थलों की ओर प्रभु का आर्शीवाद लेने के लिए रवाना हुए तो वहीं शहर के मंदिरों में भी सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ रही। नए साल की शुरुआत मंदिर में माथा टेककर भगवान से सुखमय दिनों की प्रार्थना से की गई। वहीं युवाओं ने ताजमहल, लालकिला और अन्य धरोहरों को देखने का फंडा अपनाया।
कहीं हवन-यज्ञ, कहीं प्रसाद वितरण
मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ तो कहीं हवन किए गए। बाजारों में अन्न दान की भी होड़ रही। कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं जलेबी-बेड़ई का प्रसाद वितरित किया गया।