फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Web registration closed at Raja Mahendra Pratap University

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय: 7 अक्तूबर को बंद हुए वेब पंजीकरण, अब नहीं होंगे महाविद्यालय में प्रवेश

Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
सार

वेब पंजीकरण पूर्ण कर लिया गया है। इनकी प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र ही संबंधित महाविद्यालयों में शुरू की जाएगी। अब कोई भी नया छात्र ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकेगा।

विज्ञापन
Web registration closed at Raja Mahendra Pratap University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज जिले के महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया अब बंद हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए 7 अक्तूबर तक पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई थी। यह अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई।

विज्ञापन


अब तक जिले के अधिकांश महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने वेब पंजीकरण पूर्ण कर लिया है। इनकी प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र ही संबंधित महाविद्यालयों में शुरू की जाएगी। अब कोई भी नया छात्र ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकेगा। अब केवल वही छात्र प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे, जिन्होंने समय रहते वेब पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन


देर करने वाले विद्यार्थियों को अब अगली प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार करना होगा। सभी महाविद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर उनके प्रवेश लेना शुरू कर दिया जाएगा, ताकि आगामी शिक्षण सत्र नियमित रूप से प्रारंभ हो सके। पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि रिक्त सीटों पर वेब पंजीयन कराने वालों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed