फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Weather to change; thunderstorms and rain likely on June 13, 14.

Hathras News: बदलेगा मौसम, 13-14 जून को आंधी-बारिश के आसार

Sat, 13 Jun 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 13 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Weather to change; thunderstorms and rain likely on June 13, 14.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 13 और 14 जून को तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश (लगभग 30 मिमी तक) होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह राहत का दौर केवल शुरुआती दो दिनों तक सीमित रहेगा। इसके बाद मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और भीषण लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति सात से 24 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि आंधी के दौरान झोंकों की रफ्तार सामान्य से आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जायद की परिपक्व फसलों की कटाई और मड़ाई फिलहाल रोक दी जाए तथा खरीफ मक्का की बुवाई भी मौसम स्थिर होने तक टाल दी जाए, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed