{"_id":"692b54c37b2abe065e0d1e4b","slug":"wear-a-good-quality-helmet-not-a-makeshift-one-hathras-news-c-56-1-hts1003-141018-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: काम चलाऊ नहीं, अच्छी किस्म का हेलमेट पहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: काम चलाऊ नहीं, अच्छी किस्म का हेलमेट पहनें
Sun, 30 Nov 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
मेंडू रोड स्थित सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य तरुण कुमार गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक श्रुति मिश्र ने वाहन चालकों से कहा है कि चालान से बचने के लिए सस्ता व काम चलाऊ नहीं, अपितु जीवन की रक्षा के लिए अच्छी किस्म वाला हेलमेट पहनें, ताकि सिर सलामत रहे।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतों की वजह सिर में चोट लगना होती है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुए लोगों को गोल्डन आवर यानी एक घंटे में अस्पताल पहुंचाने वालों को सरकार द्वारा राहवीर योजना के तहत पुरस्कृत किए जाने के बारे में भी जानकारी।
शिक्षक विपिन अग्निहोत्री ने व्यवस्थित यातायात के लिए विभिन्न सुझाव दिए। पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए भी आगे रहकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। मौके पर वीरेंद्र सिंह, वरुण कुमार अग्रवाल, दीपक शर्मा, दिनेश कुमार जोशी, अनुराग वार्ष्णेय, रमेशचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।