फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Weakening eyesight, declining immunity.

Hathras News: कमजोर हो रहीं आंखें, घट रही रोग प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 13 Jun 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 13 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Weakening eyesight, declining immunity.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण बच्चे जल्दी बुखार और सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में हुई खून की जांच में उनमें विटामिन ए की कमी पाई गई है। विटामिन ए की कमी से बच्चों की आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी तेजी से घट रही है। यही वजह है कि बच्चे आजकल बहुत जल्दी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ''विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम'' शुरू किया है। इसके तहत जिले के 1,91,824 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ.प्रमोद कुमार ने बताया कि 100 बीमार बच्चों में से 42 में विटामिन ए की कमी के लक्षण दिखते हैं। जिला अस्पताल की लैब में अभी विटामिन ए की जांच की सुविधा नहीं है। चिकित्सक लक्षणों के आधार पर ही उपचार करते हैं। सीएमओ डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि सही आहार की कमी से बच्चों में विटामिन ए की कमी होती है।
विज्ञापन

बच्चों में विटामिन ए की कमी के गंभीर परिणाम
विटामिन ए की कमी से बच्चों की आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसके चलते वे बार-बार बुखार, सर्दी और जुकाम की चपेट में आते हैं। कुपोषण और अन्य बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। यह कमी बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान और आयरन सिरप का वितरण
इस बार जिले के सभी ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस सत्रों पर टीकाकरण के साथ खुराक मिलेगी। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इस वर्ष विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम के साथ एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम भी जोड़ा गया है। इसके तहत छह माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सिरप दिया जाएगा। यह सिरप बच्चों को खून की कमी से बचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed