{"_id":"5e1f642a8ebc3e4b5b6f4cdf","slug":"waterworks-road-now-known-as-karpuri-thakur-marg-hathras-news-ali2241512187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के वाटरवर्क्स मार्ग का नाम हुआ अब कर्पूरी ठाकुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के वाटरवर्क्स मार्ग का नाम हुआ अब कर्पूरी ठाकुर मार्ग
विज्ञापन
वाटर वर्क्स रोड का कर्पूरी ठाकुर रोड से नाम करण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा महापुरुषों के नाम पर नगर के मार्गों के नाम रखे जा रहे हैं। इसी क्रम में अब शहर के वाटर वर्क्स मार्ग का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा गया है। यह घोषणा वाटर वर्क्स पार्क मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने की। वहां उन्होंने इस नाम पट्टिका का अनावरण भी किया। इस मौके पर उनका जोशीला स्वागत भी किया गया।
बिहार के पूर्व सीएम व महान स्वाधीनता सेनानी कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ थे। वह बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वे गरीबों के मसीहा थे और उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर सविता समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष वीनेश सविता, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र सविता, भगवान सिंह सविता, जगदीश सविता, राजेश सविता, राजकुमार सविता, दिलीप प्रताप चित्तौड़िया, नगेंद्र सविता, कैलाशचंद्र सविता, केहरी सिंह, रामबाबू लाल, राजेंद्र प्रसाद, यतेंद्र सविता, लक्ष्मीनारायन, संतोष वैद्य, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।