फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waterlogging is miserable to live by

जलभराव से जीना हुआ दुश्वार

Sun, 26 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 26 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging is miserable to live by
जलेसर रोड पर गंदगी व जलभराव का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
जलेसर रोड पर गंदगी और जलभराव की समस्या लोगों के लिए नासूर बन गई है। मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर ही नहीं, बल्कि आसपास के दुकानदारों का जीना दुश्वार हो चुका है। नगर पालिका परिषद में कई बार अधिकारियों से शिकायतें भी  की गई हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुतला दहन, प्रदर्शन के अलावा राजमार्ग भी जाम किया है। अधिकारी मौके पर भी पहुंचते हैं, लेकिन आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं होता है। नाला चौड़ीकरण होना था, लेकिन वह भी एक साल बीतने के बाद भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि गंदे पानी में आए-दिन वाहन फिसल जाते हैं। गंदे पानी के छीटें उड़ने हैं तो दुकान पर रखा सामान भी खराब हो जाता है। रात्रि के समय सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी रोष बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हर समय कीचड़ और गंदा पानी भरा रहता है। गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। नगर पालिका में कोई सुनने वाला नहीं है। 
-कालीचरन, जलेसर रोड 

रात के अंधेरे में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। अक्सर वाहन चालक फिसल कर चुटैल भी हो जाते हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा। 
-जवाहर सिंह, जलेसर रोड 

गंदगी, जलभराव को लेकर कई बार प्रदर्शन किए गए और पुतले फूंके गए हैं, लेकिन नगर पालिका ने कोई सुध नहीं ली। समस्या को लेकर सभी में रोष है। 
-प्रताप सिंह, जलेसर रोड

जलेसर रोड पर जल्द ही चौड़े नाले का निर्माण किया जाना है। इस नाले को मुरसान गेट स्थित सीवरेज पंप से मिलाया जाएगा, जिसके बाद ही इस समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो सकेगा।
-डौली माहौर, चेयरमैन हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed