फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Water supply has been stalled for six days due to a burnt-out cable.

Hathras News: केबल फुंकने से छह दिन से ठप है जलापूर्ति

Thu, 26 Mar 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 26 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Water supply has been stalled for six days due to a burnt-out cable.
हसायन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में छह दिन से खराब पड़ी टंकी। संवाद - फोटो : Samvad
नगर पंचायत परिसर में स्थापित पानी की टंकी की छह दिन पहले केबल फुंक जाने से कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। नवरात्र के दिनों में आपूर्ति ठप होने से लोगों को घरेलू कार्याें में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद अभी तक जलापूर्ति बहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि वह नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। वर्तमान में जलापूर्ति न होने से सुबह घरेलू कार्याें में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे पानी के लिए हैंडपंपों पर भटकती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी का कहना है कि टंकी से पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। कस्बे में जो भी हैंडपंप खराब हैं, उनको ठीक कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। दो दिन के अंदर सभी हैंडपंप सही करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किला खेड़ा में हैंडपंप भी खराब
कस्बे के वार्ड संख्या चार के मोहल्ला किला खेड़ा में हनुमान बगीची के पास स्थित एक सरकारी हैंडपंप भी पिछले छह दिनों से खराब पड़ा है। इसे सही कराने के लिए भी मोहल्ले के बाशिंदे नगर पंचायत के अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसे सही नहीं कराया गया है, जबकि मोहल्ले के ज्यादातर लोग पानी के लिए इस पर निर्भर हैं।



पिछले छह दिनों से नगर पंचायत की टंकी खराब हो जाने से टंकी से पानी नहीं आ रहा और मोहल्ले का हैंडपंप भी खराब हो गया है। पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

-कांती देवी निवासी मोहल्ला किला खेड़ा




इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं। घरेलू कार्याें और पूजा-पाठ के लिए सुबह से ही पानी की जरूरत महसूस हो रही है। जरूरी काम छोड़कर पहले पानी के लिए भटकना पड़ता है।
-सरोज देवी निवासी मोहल्ला किला खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed