फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Water fills the houses due to lack of drainage

Hathras News: जल निकासी न होने से घरों में भरता है पानी, जर्जर विद्युत लाइनों से है हादसे की आशंका

Sun, 16 Apr 2023 03:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 03:20 AM IST
सार

गांव तरफरा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा चुका है, लेकिन यहां जाने वाले रास्ते में गड्ढे हैं। इस मार्ग पर लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हैं। बिजली के तार भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं।

विज्ञापन
Water fills the houses due to lack of drainage
तरफरा की गलियों में गड्डे व कीचड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर के तरफरा मार्ग जर्जर हो चुका है। यहां सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बारिश के दौरान जल निकासी नहीं होने के कारण घरों में पानी भर जाता है। वहीं, क्षेत्र में बिजली के तार भी जर्जर हालत में लटक रहे हैं।

विज्ञापन


गांव तरफरा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा चुका है, लेकिन यहां जाने वाले रास्ते में गड्ढे हैं। इस मार्ग पर लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हैं। बिजली के तार भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। जरा सा लोड बढ़ने पर बिजली लाइन में फॉल्ट हो जाता है। इस कारण लोगों को आए दिन बिजली संकट झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


तरफरा को जाने वाले मार्ग काफी जर्जर है। साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण गंदगी के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है। पालिका समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।  - संतोष कुमार उपाध्याय, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की लाइनें जगह जगह झूल रही है। इस कारण आए दिन बिजली संकट झेलना पड़ता है। लाइनों को दुरुस्त कराते हुए पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर अधिकारी ध्यान दें। ताकि गर्मियों में राहत मिले। - शिव कुमार, स्थानीय निवासी
तरफरा रोड पर समस्याओं का अंबार है। मार्ग जगह-जगह जर्जर है। गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। स्वच्छता के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - कमल सिंह, स्थानीय निवासी

नाले कीचड़ से अटे पड़े हैं। इस कारण बारिश के दौरान पानी घरों तक पहुंचता है। बिजली की लाइनें जगह जगह झूल रही हैं। इस कारण आए दिन बिजली गुल होना आमबात हो गई है। - गोपाल शर्मा, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed