फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Warning to Block Education Officers if the progress of motivation and initiation app is not right

प्रेरणा व दीक्षा एप की प्रगति ठीक न होने पर खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी

Fri, 04 Oct 2019 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Warning to Block Education Officers if the progress of motivation and initiation app is not right
प्रेरणा, दीक्षा एप की प्रगति ठीक नहीं होने पर दी चेतावनी
विज्ञापन

मानव संपदा, शारदा पोर्टल की रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर भी डीएम ने जताई नाराजगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। प्रेरणा और दीक्षा ऐप की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी गई।
डीएम ने बीएसए को स्कूलों को उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष किए गए कार्यों का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालयों से उपभोग की गई धनराशि और किए गए कार्य का उपभोग प्रमाण प्रत्र लिखित रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सहायक खंड शिक्षा अधिकारियों को विभाग में चलाई जा रही सभी योजनाओं का उपभोग प्रमाण पत्र रिपोर्ट के साथ छह अक्तूबर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दीक्षा एप की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर सभी बीईओ को कड़ी चेतावनी दी गई। कस्तूरबा गांधी स्कूल में रिक्त पदों के भरे जाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि यहां अध्यापक और अन्य कुल 16 पद रिक्त थे, जिसके लिये आवेदन मांगे गये थे। इन पदों के लिए कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रिक्त पदों को मेरिट के हिसाब से भरा जाएगा। शारदा पोर्टल, मानव संपदा पोर्टल की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही प्रेरणा एप की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर डीएम ने बीएसए और सभी बीईओ को समस्त स्कूलो में प्रेरणा एप के माध्यम से दी जाने वाली सूचना को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि यदि कोई भी शिक्षक आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं नकल विहीन होनी चाहिए। नकल को रोकने के लिये पहले से तैयारी करते हुए प्रभावी रूप से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। डीएम ने सभी छात्राओं को समय से स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed