फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Warning Rally organized in Hathras against Reservation in Promotion

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में निकाली चेतावनी दौड़

Mon, 18 Jun 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 18 Jun 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Warning Rally organized in Hathras against Reservation in Promotion
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में चेतावनी रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा पदोन्नति में एससी/एसटी वर्ग को आरक्षण लागू किए जाने को लेकर कई शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले बागला इंटर कॉलेज से चेतावनी दौड़ निकाली। चेतावनी दौड़ में शामिल लोग केंद्र सरकार व आरक्षण के विरोध में नारेबाजी करते हुए साथ चल रहे थे।   
विज्ञापन


बागला मार्ग से शुरू हुई चेतावनी दौड़ सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, सराफा बाजार, चूना डंडा, बुर्ज वाला कुआं, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, अलीगढ़ रोड, गांधी पार्क तिराहा होते हुए पुन: बागला कॉलेज पर पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। समिति के जिला संयोजक मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि अब केंद्र सरकार सवर्णों व पिछड़ों के हितों को नजर अंदाज करते हुए सामाजिक न्याय के नाम पर उनका शोषण करने के लिए संविधान संशोधन करने का मन बना चुकी है, जो कि उसके लिए घाटे का सौदा साबित होगा।
विज्ञापन


सह संयोजक रविकांत मिश्रा ने कहा कि सरकार 20 फीसदी आबादी को खुश करने की आड़ में 80 फीसदी आबादी का उत्पीडन करने पर उतारू है, जिसका माकूल जवाब सड़कों पर संघर्ष करके दिया जाएगा। सरकार सामाजिक सद्भाव को तार-तार करने पर उतारू है। सामाजिक वैमनस्य बढ़ेगा, जो बाद में चलकर वर्ग संघर्ष में बदल सकता है। सुरेश कुमार शर्मा ने इस प्रकार की सरकार की सोच की निंदा करते हुए कहा कि यदि सरकार को पुन: 2019 में सत्ता मेें वापस आना है तो वह वोट बैंक साधने के लिए इन तुच्छ हरकतों को त्यागे और कर्मचारी-शिक्षकों में दरार डालने की कोशिश नहीं करे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संतोष शर्मा, रामशरन शर्मा, गिरीश शर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, संजय शर्मा, संध्या अग्रवाल आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। चेतावनी दौड़ में प्रमुख रूप से कल्पना सेंगर, प्रेमलता, अंजली दुबे, नेहा सक्सेना, कल्पना शर्मा, उर्मिला शर्मा, कन्हैया लाल, योगेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, विष्णु वर्मा, जितेंद्र कौशल, उमेश शर्मा, कविता चौहान, धर्मेंद्र सारस्वत, श्रीकृष्ण उपाध्याय, अजय शर्मा, संजय शर्मा, हरीओम, बल्लभ चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, गजेंद्र पाठक, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र गर्ग, अनिल कुमार, पुनीत अग्निहोत्री, मुनेंद्र कौशिक, प्रसून कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश सारस्वत, चंद्रप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, ब्रजेश शर्मा, नितिन ठाकुर, अनिल गौतम सहित काफी कर्मचारी व शिक्षक शामिल थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed