फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Warning of thunderstorms and rain for June 27.

Hathras News: 27 जून को आंधी-बारिश की चेतावनी

Fri, 26 Jun 2026 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Warning of thunderstorms and rain for June 27.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कानपुर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा हाथरस के लिए पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। 27 जून को आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उमस भरी गर्मी रहेगी। इस दौरान लू भी चल सकती है। 27 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। तेज आंधी के साथ बिजली चमक सकती है। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहेगा। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहेगी। हवा की रफ्तार तीन से 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो सामान्य से 7-8 किमी प्रति घंटे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्का, उड़द और मूंग की कटाई करें
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि ने किसानों को सलाह दी है कि वे जायद की पक्की फसलों (मक्का, उड़द और मूंग) की कटाई और मड़ाई कर लें। उन्हें सुरक्षित कर लें। सब्जियों की बुवाई तथा धान की नर्सरी तैयार करने के लिए यह मौसम बेहद अनुकूल है। नर्सरी बनाने की तैयारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed