फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   warehouse of private company sealed

Hathras News: निजी कंपनी का गोदाम सील, खाद के 39 और सल्फर के 54 बोरे जब्त, दो नमूने जांच को भेजे

Tue, 15 Oct 2024 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 10:19 PM IST
सार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रडावली में कुछ लोग एक मालवाहक वाहन पर खाद और सल्फर के बोरे बेचने पहुंचे थे। कुछ किसानों ने जैविक खाद लिया और बोरा खोलकर देखा तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
warehouse of private company sealed
गांव कैमार में बिना लाइसेंस के खाद के गोदाम को सील करते कृषि विभाग के अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

हाथरस के गांव रंडावली में मालवाहक वाहन से निजी कंपनी का खाद बेचने पहुंचे लोगों की गुणवत्ता के सवाल पर किसानों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद ये लोग वाहन लेकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची कृषि विभाग की टीम ने गांव कैमार में कंपनी के गोदाम को सील कर दिया है। 

विज्ञापन


यहां रखे खाद के 39 और सल्फर के 54 बोरे जब्त कर लिए हैं। दो नमूने जांच के लिए भेजे गए है। बिना लाइसेंस खाद का स्टॉक करने पर कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। यह खाद और गोदाम बाराबंकी की न्यू वंशिका कंपनी का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


15 अक्टूबर को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रडावली में कुछ लोग एक मालवाहक वाहन पर खाद और सल्फर के बोरे बेचने पहुंचे थे। कुछ किसानों ने जैविक खाद लिया और बोरा खोलकर देखा तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह भी गांव में पहुंच गए। जानकारी करने पर पता चला कि गांव कैमार में कंपनी का गोदाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रड़ावली में जैविक खाद में मिट्टी को लेकर हंगामा करते लोग
आरके सिंह ने गोदाम पर जाकर जानकारी की तो पता चला कि कंपनी ने स्टॉक करने का लाइसेंस नहीं लिया हुआ है और  बिना लाइसेंस के खाद व सल्फर का स्टॉक किया जा रहा है। यह गोदाम महेंद पाल सिंह से चार दिन पूर्व किराए पर ही लिया गया था। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गोदाम में 39 बोरे फॉस्फोरस रिच ऑगोिर्नक म्न्योर, 54 बोरे सल्फर के जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि माल को फिलहाल मकान स्वामी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। कंपनी व कंपनी कर्मचारी के नाम पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed