फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ward of 32 beds, serious condition patients reached 50, treatment given by lying on the bench

Hathras News: 32 बेड का वार्ड, गंभीर हाल मरीज पहुंच गए 50, बेंच पर लेटाकर दिया उपचार

Thu, 05 Sep 2024 05:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Ward of 32 beds, serious condition patients reached 50, treatment given by lying on the bench
मौसम की मार से लगातार बीमार बढ़ रहे हैं। हालात यहां तक पहुंच गए है कि जिला अस्पताल में 32 बेड का का वार्ड है। बुधवार को बुखार व डायरिया से पीड़ित 50 से अधिक ऐसे गंभीर हाल मरीज पहुंच गए, जिन्हें तत्काल भर्ती करना पड़ा। ऐसे में उन्हें बेंच और स्ट्रेचर पर लेटाकर उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार को करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से करीब 500 मरीज बुखार और डायरिया के थे। मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल के प्रथम तल पर 32 बेड का वार्ड है, बुधवार को 50 से अधिक ऐसे गंभीर मरीज जिला अस्पताल पहुंच गए, जिन्हें तत्काल भर्ती करना पड़ा। अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


-

बातचीत-

मेरी देवरानी की तबीयत खराब है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर आई हूं। यहां सभी बेड फुल हैं। मजबूरन स्ट्रेचर पर लिटाकर उसका उपचार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्रीमती, साहपुर, तीमारदार।

-

मेरी सास बीमार हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया हूं। इमरजेंसी वार्ड के बेड फुल होने पर बेंच पर लेटाकर उनका उपचार कराना पड़ रहा है।

- ममता, सहजादपुर, तीमारदार।

-

मेरी तबीयत खराब है। जिला अस्पताल के वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। मजबूरी में बेंच पर लेटकर उपचार कराना पड़ रहा है।

- मुन्नालाल, मरीज, भूरापीर।

-



-क्षमता से अधिक मरीज वार्ड में भर्ती होने के पहुंच रहे हैं। इससे वार्ड फुल हो गए हैं। इसके बावजूद सीमित संसाधनों में मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया करने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों को अस्थायी तौर पर बेंच पर लिटाया जाता है। थोड़ी देर बाद उन्हें एनआरसी में भर्ती करा दिया जाता है।

- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed