{"_id":"64b83624a18f26287b048924","slug":"wanted-reward-arrested-in-ac-mistry-murder-case-hathras-news-c-56-1-hts1001-2409-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एसी मिस्त्री हत्याकांड में वांछित इनामी गिरफ्तार, अन्य दो और फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एसी मिस्त्री हत्याकांड में वांछित इनामी गिरफ्तार, अन्य दो और फरार
Thu, 20 Jul 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:44 AM IST
सार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर लाला का नगला में बाइक सवार दो हमलावरों ने एसी मिस्त्री संजय को उसकी दुकान के सामने बाएं पैर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में एसी मिस्त्री का हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसी मिस्त्री संजय हत्याकांड में पुलिस ने वांछित इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पांच जुलाई को मनोज कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी साथिनी थाना इगलास जिला अलीगढ द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें कहा गया था कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर लाला का नगला में बाइक सवार दो हमलावरों ने उसके भाई संजय निवासी ग्राम साथनी थाना इगलास हाल निवासी गणेश सिटी कॉलोनी थाना कोतवाली को उसकी दुकान के सामने बाएं पैर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। सात जुलाई पुलिस ने दो आरोपियों काे गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में वांछित व 10 हजार रुपये के इनामी गौरव चौधरी पुत्र जतनपाल निवासी भवनगढ़ी, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दो फरार आरोपियों संजय जाट व रामू की तलाश में जुट गई है।