फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waiting from morning till evening, only one sack of fertilizer is available

Hathras News: सुबह से शाम तक इंतजार, एक कट्टा ही मिल रही खाद

Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Waiting from morning till evening, only one sack of fertilizer is available
क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए हो रही मारामारी थम नहीं रही। जिस सहकारी समिति पर खाद का वितरण होता है, वहां किसानों की भीड़ लग जाती है। सुबह से शाम तक कतार में लगने के बावजूद किसानों को एक कट्टा खाद मुश्किल से मिल पा रही है, जिससे उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रामीण अंचल की अधिकांश सहकारी समितियों पर खाद वितरण के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे वहां खाद के लिए कोई मारामारी नहीं हो रही, लेकिन नगर की सभी समितियों पर टोकन सिस्टम लागू न होने के कारण खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था फैल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के मंडी गांधीगंज स्थित सहकारी समिति पर सुबह पांच बजे से ही खाद लेने के लिए महिला व पुरुष किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। किसान महेशपाल ने आरोप लगाया कि इस समिति के सचिव दोपहर 12 बजे सादाबाद से आते हैं, तब खाद का वितरण शुरू हो पाता है। तब तक किसानों को यहां इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को यहां 250 कट्टे खाद बांटी गई। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सचिव को चेतावनी दी गई है कि वह सुबह जल्दी आकर खाद का वितरण करें, जिससे किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed