फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waiting for the bodies of loved ones, eyes became stony, eyes fixed on the road

Hathras News: अपनों के शवों के इंतजार में पथराईं आंखें, रास्ते पर टिकीं नजरें

Sun, 02 Jun 2024 03:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 02 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the bodies of loved ones, eyes became stony, eyes fixed on the road
गांव मझोला में विलाप करतीं रनवीर की बहन सुनीता। संवाद - फोटो : Samvad
जम्मू-पुंछ राजमार्ग स्थित अखनूर में बृहस्पतिवार को हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले 10 श्रद्धालुओं के शवों के पहुंचने का उनके गांवों में देर रात तक इंतजार चला। शवों के इंतजार में परिजनों की आंखें पथरा गई हैं। मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह और हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मझोला में हर शख्स शोक में डूबा है। सभी की नजरें गांव के रास्ते पर टिकी हैं।
विज्ञापन




बता दें कि बृहस्पतिवार को अखूनर में वैष्णो देवी गए श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में पलट गई थी। हादसे में हाथरस और अलीगढ़ जिले के 22 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। मरने वालों में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मझोला और मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह के पांच-पांच श्रद्धालु शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने हाथरस और अलीगढ़ से अधिकारियों की टीम को जम्मू रवाना किया था। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों व घायलों के परिजन भी जम्मू के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन





दो दिनों से दोनों गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के घरों पर चीख-पुकार मची हुई है। शनिवार को भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए नेता और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक ग्रामीण शवों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






देरी से रवाना हुई ट्रेन, 10 घंटे अतिरिक्त इंतजार
जम्मू हादसे में मरने वालों के परिजनों और ग्रामीणों को शवों के इंतजार में एक-एक पल भारी पड़ रहा है। शवों को लेकर आने वाली झेलम एक्सप्रेस करीब 10 घंटे की देरी से जम्मू से चली। यह ट्रेन रात 11.40 बजे जम्मू से रवाना होती है और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर अगले दिन दोपहर 1.20 बजे पहुंचती है। शुक्रवार की रात को यह ट्रेन करीब 10 घंटे देरी से सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर जम्मू से चली। इस कारण शवों के यहां पहुंचने के लिए दोनों गांवों के लोगों को 10 घंटे तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed