फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Voting on 4106 posts will be held in the district today

4106 पदों पर आज होगा जिले में मतदान

Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Voting on 4106 posts will be held in the district today
हाथरस एमजी पॉलिटेक्निक से मतदान सामग्री लेकर रवाना होते पो‌लिंग पार्टी के सदस्य। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम चरण का मतदान होगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले में 4106 पदों पर 7663 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रशासन ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। हर छोटे बड़े मामले में गंभीरता बरतते हुए पल-पल की सूचना आयोग को भेजा जा रहा है।

जिले में प्रथम चरण में मतदान को लेकर आयोग की ओर से सूचना जारी होते हुए प्रशासन अपना खाका खींचने में जुट गया था। प्रशासन की ओर मतदान की निगरानी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम से भी मतदान प्रक्रिया पर पूरी तरह से निगाह रखी जा रही है। आयोग के निर्देश पर जिले में पूरी मतदान प्रक्रिया पर प्रेक्षक घनश्याम सिंह भी अपनी रिपोर्ट आयोग को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

एक नजर में पंचायत चुनाव की स्थिति
जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी -- 311
विकास खंड ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य
हसायन 535 590 369
सासनी 590 96 387
सहपऊ 444 83 324
सादाबाद 554 146 380
हाथरस 502 120 328
सिकंदराराऊ 403 121 322
मुरसान 593 114 351
योग 3621 1270 2461
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 115
जोनल मजिस्ट्रेट - 30
स्टेटिक मजिस्ट्रेट - 15
ब्लॉक - मतदाता - केंद्र - बूथ
हाथरस - 123951 - 113 - 226
मुरसान - 133765 - 118 - 229
सादाबाद - 163977 - 140 - 283
सहपऊ - 97695 - 90 - 164
सिकंदराराऊ - 126773 - 87 - 213
हसायन - 134491 - 98 - 236
सासनी - 164327 - 131 - 285
कुल - 944979 - 777 - 1636
संवेदनशील बूथ -- 433
अति संवेदनशील बूथ -- 515
अति संवेदनशील प्लस बूथ -- 131
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed