फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Voters turn out in large numbers on the last day of UP Bar Council elections

Hathras News: यूपी बार काउंसिल के चुनाव में अंतिम दिन उमड़े मतदाता

Thu, 22 Jan 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Voters turn out in large numbers on the last day of UP Bar Council elections
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में अंतिम दिन बुधवार को मतदान स्थल पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही। जिला न्यायालय परिसर में दो दिन वोट पड़े। पहले दिन 290 वोट ही पड़े थे। मतदान की प्रक्रिया जटिल होने के कारण बुधवार को छह बूथ और बढ़ाए गए। कुल 10 बूथों पर सकुशल मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन



दूसरे चरण में 18 जिलों में मतदान हुआ था। कुल 333 प्रत्याशी 25 सदस्य पदों के लिए मैदान में हैं। जिला न्यायालय परिसर में पिछले तीन महीनों से चुनाव प्रचार व जनसंपर्क चल रहा था। पिछले सप्ताह जनसंपर्क में तेजी आई, जोकि सोमवार तक चली। चुनाव वाले दिन भी प्रत्याशियों की स्टॉल न्यायालय परिसर में सजी हुईं थीं।
विज्ञापन

साथ ही मतदान स्थल के निकट प्रत्याशी समर्थकों की लाइन लगी थी, जो कि मतदाताओं से प्रथम प्राथमिकता देने की अपील कर रहे थे। मंगलवार को केवल चार बूथ लगाए गए थे। प्रक्रिया जटिल होने के कारण मतदाताओं को वोटिंग में समय लग रहा था। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बंसल ने बताया कि मतदाताओं से अपील की गई थी कि वे अपना वरीयता क्रम याद करके आएं, जिससे दिक्कत न हो। इस कारण बुधवार को अधिक समस्या नहीं हुई। अब कड़ी सुरक्षा में मत पेटिकाएं प्रयागराज भिजवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed