{"_id":"6a1b50c1da597d2e4200f939","slug":"volleyball-players-will-soon-get-a-new-court-hathras-news-c-56-1-sali1016-149292-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वॉलीबॉल खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा नया कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वॉलीबॉल खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा नया कोर्ट
विज्ञापन
खेल स्टेडियम में निर्माणाधीन वॉलीबॉल कोर्ट। संवाद
- फोटो : Samvad
जिला खेल स्टेडियम में लंबे समय से अभ्यास के लिए एक अदद अच्छे कोर्ट की बाट जोह रहे वॉलीबॉल खिलाड़ियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। खेल स्टेडियम परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसने रफ्तार पकड़ ली है।
उपक्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के लिए मजदूर और तकनीकी टीम जुटी हुई है। माना जा रहा है कि कोर्ट का काम आगामी कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद इसे खिलाड़ियों के अभ्यास और मैचों के लिए खोल दिया जाएगा। वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य तेज होने से स्थानीय खेल प्रेमियों और विशेषकर वॉलीबॉल खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।
खिलाड़ियों का कहना है कि एक अच्छा और व्यवस्थित कोर्ट न होने की वजह से उन्हें अभ्यास करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब स्टेडियम में ही आधुनिक कोर्ट मिल जाने से वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे और जिला व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर पाएंगे।