फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Visit Cdhin 628 terrorist incidents more

आतंकी घटनाओं की भेंट चढ़ीं 628 जानें

Sat, 24 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 24 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Visit Cdhin 628 terrorist incidents more
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media
देश में बीते एक दशक के भीतर 44 आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में अब तक 628 मौतें हो चुकी हैं और तीन हजार लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी सूचना का अधिकार के तहत उपसचिव और केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी एसके विकारा ने दी हैं। 
विज्ञापन


गौरव अग्रवाल द्वारा मांगी गई सूचना में बताया गया कि 2005 में 28 दिसंबर को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलौर में घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार अन्य लोग घायल हुए। 29 अक्तूबर 2005 को दिल्ली में सीरियल बम ब्लॉस्ट हुआ, जिसमें 50 लोगों की मौत हुईं और 105 लोग घायल हुए।
विज्ञापन


28 जुलाई को श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम ब्लॉस्ट हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हुईं और 62 घायल हुए। पांच जुलाई को अयोध्या में भी हमला हुआ, जिसमें छह मौत हुई। इनमें पांच आतंकवादी शामिल थे। चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मई को दिल्ली के दो सिनेमा हॉल में हुए। इसमें एक मौत हुई और 69 लोग घायल हुए। इस प्रकार इन हमल  में 72 मौतें हुईं और 244 घायल हुए। 2006 में भी चार घटनाएं र्हुइं। इनमें से चार घटनाओं में 238 लोगों की मौत हुई और 1,266 घायल हुए। 2007 में हुईं छह घटनाओं में 141    मौतें हुईं और 236 लोग घायल हुए। वर्ष 2008 में हुई 10 घटनाओं में 158 लोगों की मौत हुई और 633 लोग घायल हुए। 2010 में हुई नौ घटनाओं में 61 लोगों की मौत हुई और 316 लोग घायल हुए।


2012 में हुई दो घटनाओं में तीन लोग घायल हुए। 2013 में हुई चार घटनाओं में 23 मौतें और 230 घायल हुए। 2014 में हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई और 18 लोग घायल हुए। 2015 में हुई           एक घटना में सात लोगों की मौत हुई और 17 लोग घायल हुए। 2016 में हुई घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई और 37 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed