फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vishal, Shalu, Abhishek and Sonu won in 100 meters race

100 मीटर रेस में विशाल, शालू, अभिषेक व सोनू ने मारी बाजी

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vishal, Shalu, Abhishek and Sonu won in 100 meters race
100 मीटर रेस में विशाल, शालू, अभिषेक व सोनू ने मारी बाजी
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन में हुआ परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बेसिक के स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हाथरस जंक्शन में हुआ। जिसमें हाथरस विकास खंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
सरस्वती बाल विद्या मंदिर हाथरस जंक्शन में ब्लॉक हाथरस के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसका शुभारंभ बीएसए हरीशचंद्र और एबीएसए नंदित कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। जिला व्यायाम शिक्षक बलवीर सिंह द्वारा प्रतिभागियों का मार्च पास्ट कराया गया। यहां पर हुई 50 मीटर रेस में तोहसिन प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर, राधिका खोंडा रति ने जीत हासिल की। 100 मीटर रेस में विशाल कैलोरा, शालू ग्वारऊ कला, अभिषेक पहाड़पुर और सोनू बलना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

200 मीटर रेस में कल्पना उच्च प्राथमिक विद्यालय भदामई ने जीत हासिल की। लंबी कूद में विशेष बरौली, अमन सुतान, तुलसी तरनगढ़ी ने विजयी रहे। गोला फेंक में अमन सुजान और प्रीति तरफरा ने जीत हासिल की। खो-खो में मोहब्बतपुरा, वाहनपुर, परसारा और ढकपुरा की टीम विजयी रहीं। कबड्डी में ऐंहन, मोहब्बतपुरा और ढकपुरा ने बाजी मारी। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षिका अनुपम भारद्वाज, प्रदीप उपाध्याय, तरुण शर्मा, हितेश शर्मा, कृष्ण हरी शर्मा, अजय कुमार चौहान, अश्वनी शर्मा, विमल शर्मा, हरेंद्र, रामशरन शर्मा, रमेश चौधरी, मुलायम सिह, योगेश केसरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed