फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Viral infection strikes; patients groaning with leg cramps and body aches.

Hathras News: वायरल का वार, पैरों में ऐंठन व बदन दर्द से कराह रहे मरीज

Tue, 25 Aug 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 25 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Viral infection strikes; patients groaning with leg cramps and body aches.
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में लोग खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द और पैरों में ऐंठन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को 2000 से अधिक मरीज परामर्श के लिए पहुंचे, जिनमें 500 से अधिक बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में एक ही फिजीशियन तैनात हैं, जो कक्ष संख्या 12 में बैठते हैं। इसी कक्ष पर दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। फिजिशियन के कक्ष के बाहर भीड़ इतनी अधिक रही कि लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों में सबसे पहले खांसी और जुकाम की शिकायत सामने आ रही है। इसके बाद बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी की समस्या बनी रहती है। कई मरीज पैरों में ऐंठन और बदन टूटने जैसी परेशानी भी बता रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर मामलों में मरीजों को पर्याप्त आराम, पानी और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लेने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक से दूसरे तक पहुंच रहा संक्रमण
फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि वायरल संक्रमण में लापरवाही भारी पड़ सकती है। घर में एक व्यक्ति के बीमार होने पर उसके संपर्क में रहने वाले अन्य सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना सावधानी के जाना, खांसते-छींकते समय मुंह और नाक न ढंकना और बीमार होने के बावजूद काम पर जाना संक्रमण फैलने का कारण बन रहा है। उन्होंने लोगों को ऐसे मरीजों से उचित दूरी रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed