{"_id":"630d17577ada7106aa2552a2","slug":"viral-fever-children-and-adults-are-getting-sick-hathras-news-ali2991969108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल हुआ बुखार, बच्चे-बड़े सब हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल हुआ बुखार, बच्चे-बड़े सब हो रहे बीमार
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में कतार में खड़े लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मौसम में बदलाव के साथ शहर से गांव तक वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 2000 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 800 के लगभग मरीज वायरल बुखार के होते हैं। सीएचसी में भी काफी संख्या में वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
मौसम में बदलाव के प्रति लापरवाही बरतने से बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। मौसमी व संक्रामक बीमारियों के साथ-साथ अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा। घर-घर में लोग चारपाई पर पड़े बुखार से तप रहे हैं।
सुबह आठ बजे से ही जिला अस्पताल की ओपीडी की शुरुआत से पहले ही मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार का इलाज कराने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गोँ को वायरल बुखार अपनी चपेट में ले रहा है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
वायरल बुखार के लक्षण
बच्चों में वायरल बुखार का मुख्य लक्षण सर्दी, गले में दर्द, चिड़चिड़ापन, खांसी, तेज बुखार, शरीर में ऐंठन होना मुख्य है। अभी जितने भी बच्चे सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, सभी में लगभग इस तरह की शिकायतें देखने को मिल रही है।
सर्दी-खांसी हो तो बच्चों से रहें दूर
जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चों में वायरल बुखार तेजी से बढ़ रहा है। 100 में 60 बच्चे वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं। माता-पिता या किसी सदस्य को वायरल बुखार, सर्दी, खांसी है तो कुछ दिन बच्चे से दूर रहने की जरूरत है। साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। अस्पताल में आने वाले बच्चों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। ज्यादातर लोग धूप से आने के बाद फ्रीज में रखे पानी पीते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। डॉक्टर की सलाह से रात में एंटी एलर्जी की दवा का सेवन करना जरूरी है।
- बेटी को बुखार आ रहा था। उसे दवा भी दिलवा दी, लेकिन फायदा न होने पर उसे अस्पताल दवा दिलवाने लेकर आई हूं। - शकुंतला, तीमारदार।
- कई दिनों से मेरे पति को बुखार आ रहा है। उन्हीं को दवा दिलवाने आई हूं। अस्पताल में भीड़ के कारण काफी देर में नंबर आया है। - मिथलेश, तीमारदार।
- सोमवार को हमारे यहां करीब 2000 मरीज अस्पताल में आए थे। इनमें करीब 15-20 फीसदी बच्चे थे। ज्यादातर वायरल बुखार के मरीज अस्पताल आ रहे हैं। सभी को उपचार दिया जा रहा है।
- डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल