{"_id":"5862a9bc4f1c1b132ceeb149","slug":"viprajnon-always-given-direction-to-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"विप्रजनों ने हमेशा समाज को दी दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विप्रजनों ने हमेशा समाज को दी दिशा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बसपा के ब्राहमण सम्मेलन मे रामवीर उपाध्याय का स्वागत करते समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समाज ने हमेशा ही पूरे समाज को दिशा देने का काम किया है और सबसे ऊपर मानव कल्याण को अपना कर्तव्य समझा है। यह विचार मंगलवार को बसपा के तत्वावधान में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय ने व्यक्त किए।
सम्मेलन में आए हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों को याद दिलाया गया कि 1993 में हाथरस विधानसभा क्षेत्र से रामवीर ने पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और समाज की एकता व सहयोग के कारण वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
रामवीर ने कहा कि आपके बल और भरोसे के कारण हाथरस व सिकंदराराऊ से चार बार विधायक व तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री बना। सादाबाद क्षेत्र की जनता एवं विप्र समाज के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आपका आशीर्वाद हाथरस व सिकंदराराऊ की तरह मिला तो आपकी हर मुश्किलें आसान होंगी।
विज्ञापन
सम्मेलन में ग्राम पंचायत मई की ओर से प्रधान रामेश्वर सारस्वत, ग्राम पंचायत बरौस की ओर से शशिकांत शर्मा तथा बिसावर, एदलपुर आदि ग्रामों के लोगों ने मालाओं से पूर्व मंत्री व उनके परिजनों का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, हेमकुमार गौतम, सतेंद्र शर्मा आदि ने भी अपना संबोधन प्रस्तुत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पीतम सिंह गौतम तथा संचालन गुरुदत्त भारती ने किया।
इस मौके पर रामचरन उपाध्याय, चिरागवीर उपाध्याय, संजय मिश्रा, संजय पचौरी, मुकेश दीक्षित, ओंकार सिंह वर्मा, गिरीश पचौरी, चिंटू गौतम, शशिकांत शर्मा, बृजमोहन राही, शिवरानायण तिवारी, वीरेंद्र कुशवाह, सौदान सिंह आर्य, बागीश दीक्षित, मुनेश कौशिक, योगा पंडित, प्रो. आरएन शर्मा आदि मौजूद रहे।