कई शातिर अपराधियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शातिर विनोद जाट निवासी महामौनी मुरसान के पोस्टर चस्पा करा दिए हैं। वहीं राजेश टोंटा गैंग के शातिर बदमाश रहे मोना ठाकुर पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है।
अलीगढ़ और हाथरस सहित कई इलाकों में कुख्यात विनोद जाट की तलाश में पुलिस खासी सक्रिय है। पुलिस ने उसकी तलाश में पोस्टर लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए। इधर, राजेश टोंटा गैंग के सदस्य मोना ठाकुर निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन को पुलिस पर इनाम घोषित कर दिया है। वह पहले कई बड़े कांडों में आरोपित रहा है। इस समय भी वह हत्या, लूट, गैंगस्टर, चौथ वसूली में वांछित है। सभी थानों की पुलिस को इन दोनों को सरगर्मी से तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।