{"_id":"e0c98d88d07b7f6f7a194f048168a5bc","slug":"villegers-angry-to-close-the-railway-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक बंद करने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक बंद करने पर भड़के ग्रामीण
hathras
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस किला-दिल्ली रेलवे रूट पर मौजूद दादनपुर क्रॉसिंग को बंद किए जाने की भनक लगते ही ग्रामीणों ने हंगामा काट दिया। क्रॉसिंग को बंद करने पहुंचे रेलवे कर्मचारियों को दूर तक दौड़ा दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखकर रेलवे ने फिलहाल अपने हाथ वापस खींच लिए हैं। वहीं ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि वे किसी हाल में क्रॉसिंग को बंद नहीं करने देंगे।
रेल हादसों की रोकथाम के लिए रेलवे मानव रहित समपारों को बंद करने की कोशिश में जुटा है। पूर्वोत्तर रेलवे में आने वाले ट्रैक के कई मानव रहित समपाराें को फिलहाल बंद किया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे ने दादनपुर पर मानव रहित समपार को बंद करने का निर्णय लिया है।
दादनपुर के ग्रामीणों के लिए गांव से बाहर शहर तक जाने को यही एकमात्र रास्ता है। समपार को चारदीवारी या फेंसिंग से बंद किए जाने से उन्हें खासी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
सोमवार को जैसे ही मेटाडोर में रेलवे कर्मचारी पूरी तैयारी से समपार (क्रॉसिंग) के पास उतरे, ग्रामीणों के कान खड़े हो गए। जल्द इकट्ठा होकर सैकड़ों ग्रामीण क्रॉसिंग तक आए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को हमलावर होते देख रेलवे कर्मचारी मौके से भाग खडे़ हुए। रेलवे अधिकारियेां ने ग्रामीणों को कुछ दिन की मोहलत देते हुए वैकल्पिक रास्ता तलाश करने को कहा है।