फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers sitting on dharna in protest against floods. Dialogue

Hathras News: जलभराव के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

Thu, 13 Nov 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on dharna in protest against floods. Dialogue
जलभराव के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
कोतवाली के पीछे से निकलने वाले इंद्रनगर-सिकतरा-सलेमपुर मार्ग पर वर्षों से हो रहे जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने बुधवार को राधा माधव सेवा समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। यह लोग पिछले कई वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बारिश के साथ इत्र कारखानों से निकलने वाला प्रदूषित पानी भी इस सड़क पर भर जाता है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है।जलभराव के कारण मरघट और मोक्षधाम स्थल तक गंदा पानी भर गया है, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी के पति व पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव पहुंचे और समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पहले यह पानी एक पुराने नाले के माध्यम से बाहर निकलता था, लेकिन न्यायालय के आदेश पर नाला बंद हो जाने से समस्या बढ़ गई है। नगर पंचायत के ईओ संदीप सारस्वत ने बताया कि जल निकासी के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। धरना देने वालों में राकेश यादव, नत्थू सिंह यादव, भूरी सिंह, वीरेश कुमार, तेजपाल सिंह, सत्यपाल सिंह पूर्व प्रधान गोपालपुर, अजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed