फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers of Nagla Deva angry due to lack of development work, tehsil campus was staged

विकास कार्य न होने से गुस्साए नगला देवा के ग्रामीण, तहसील परिसर दिया धरना

Thu, 03 Oct 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Nagla Deva angry due to lack of development work, tehsil campus was staged
नगला देवा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विकास कार्य नहीं होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
बदहाल हैं गांव की गलियां, ग्रामीण बेहद परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। क्षेत्र के गांव नगला देवा वेदई के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य नहीं होने से मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव नगला देवा में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। गांव का कोई भी रास्ता पक्का है तो वह किसी अन्य निधि से किया गया है। गांव के सभी रास्ते खराब हैं, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासी कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से कर चुके हैं, लेकिन प्रधान के द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया गया है और न ही खंड विकास अधिकारी द्वारा कोई काम कराया गया है।
विज्ञापन

गांव की आबादी करीब एक हजार से लेकर 1,500 तक है, लेकिन चार साल में किस भी रास्ते व गली में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। शिकायत करने वालों में मोनू चौहान, नारायण सिंह, फूल सिंह, अशोक कुमार, हरिप्रसाद, राजपाल सिंह, भागीरथ, रघुवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, गंगा सिंह, राजपाल, केदारी, हरिपाल, दामोदर, भरत सिंह, मनवीर सिंह, ओमप्रकाश, पप्पू, कृष्ण कुमार, नारायण सिंह, देवकीनंदन, कालीचरन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed