फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Village should be evacuated when water comes in 200 meter area

Hathras News: 200 मीटर क्षेत्र में पानी आने पर गांव को कराया जाए खाली

Sat, 29 Jul 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 29 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Village should be evacuated when water comes in 200 meter area
जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी सलाह जारी की है। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों को उनकी तहसील में दैवी आपदा के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा है कि वर्षा, अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिन ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र में अतिवृष्टि व बाढ़ का पानी आ रहा है तो वहां प्रभावित व्यक्तियों के लिए सभी सुविधाएं पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन




ग्रामीणों के मवेशियों के रहने और उनके चारे की व्यवस्था मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन ग्रामों में पानी 200 मीटर के क्षेत्र में आ गया है, उनका चिह्नीकरण करते हुए सभी ग्रामवासियों को लिखित रूप से अवगत करा दें कि वह ग्राम खाली कराकर प्रशासन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल अथवा सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह इस आशय का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं कि वर्षा, अतिवृष्टि, बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी कोई तार न तो जर्जर हालत में है और न ही नीचे की तरफ झूल या लटक रहा है।
विज्ञापन





उन्होंने चिकित्सा विभाग से कहा है कि वर्षा, अतिवृष्टि, बाढ़ प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम गठित कर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी राजकीय चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाई अलर्ट पर रहें। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पशु टीकाकरण को शत-प्रतिशत कराकर उसका प्रमाणपत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता सिंचाई सभी अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील तटबंधों का सुदृढ़ीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि किसी समस्या के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंट्रोल रूम के नंबर 0522227046 एवं टोल फ्री नंबर 1077 और प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा के मोबाइल नंबर 9454417798, आपदा सहायक के मोबाइल नंबर 9456445032 व आपदा विशेषज्ञ के मोबाइल नंबर 9520782782 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed