फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Village head accused of making fake caste certificate

ग्राम प्रधान पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप

Fri, 11 Jun 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Village head accused of making fake caste certificate
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक नवनिर्वाचित महिला प्रधान का जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत ग्रामीणों ने अलीगढ़ के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं एसडीएम सासनी से की है। ग्रामीणों ने प्रमाण पत्र निरस्त कराने के साथ प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कल्याण सिंह पत्र पन्नालाल निवासी नगला काशी ग्राम पंचायत चंदैया ने कहा है कि अंजू देवी पत्नी धर्मवीर सिंह ने जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार सासनी से जारी कराकर ग्राम प्रधान चंदैया के लिए नामांकन किया था। आरोप है कि तहसीलदार सासनी ने आवेदन में अंकित पते के आधार पर महिला के कथित मायके ग्राम चिपियाना खुर्द तहसील दादरी जिला गौतमबुद्धनगर से रिपोर्ट मंगाई थी।
विज्ञापन

जिसमें अंजू देवी पुत्री राजपाल सिंह निवासी चिपियाना खुर्द लिखा था। तहसीलदार सासनी ने 27 मार्च 2021 को महिला का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जबकि अंजू के पति सामान्य जाति ठाकुर है। चुनाव संपन्न होने के बाद गांव में हुई चर्चा के आधार पर तहसीलदार सासनी से कथित प्रमाण पत्र की शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका संज्ञान लेते हुए तहसीलदार सासनी ने दादरी तहसील से प्राप्त जांच आख्याओं की छाया प्रति संलग्न कर तहसीलदार दादरी से सत्यापन कराया तो यह तथ्य सामने आया कि आवेदन पर तहसील दादरी के किसी अधिकारी एवं कर्मचारी के हस्ताक्षर एवं मुहर नहीं है। एसडीएम विजय शर्मा का कहना है कि यदि जाति प्रमाण पत्र फर्जी है तो निरस्तीकरण समिति द्वारा निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed