फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Videoconference in Videoconical Officers

वीडीओ के ऑडियो से विभागीय अधिकारियों में मची खलबली

Wed, 01 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 01 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक ग्राम विकास अधिकारी के ऑडियो ने विभागीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। इन वीडीओ ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं सहित विभागीय अधिकारियों पर 1.5 लाख रुपये लेकर निलंबन बहाल किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस ऑडियो में अधिकारी द्वारा गाली-गलौज की शिकायत प्रभारी डीएम अशोक कुमार शुक्ला से हुई थी। ऑडियो सुनने के बाद अन्य पहलू भी निकलकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


एक शिकायतकर्ता द्वारा सिकंदराराऊ में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत प्रभारी डीएम से की गई। वीडीओ द्वारा सत्ताधारी नेताओं और विभागीय अधिकारियों को गालियां दे रहा है, जिसका ऑडियो उसके पास है। शिकायतकर्ता ने इस ऑडियो को जिला प्रशासन को सौंप दिया है। ऑडियो के आधार पर प्रभारी डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी डीडीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने ऑडियो को बारीकी से सुना तो यह संज्ञान में आया कि पिछले दिनों वीडीओ को निलंबन से बहाल किया था।
विज्ञापन


वीडीओ द्वारा इस ऑडियो में सत्ताधारी नेताओं और विभागीय अधिकारियों पर 1.5 लाख रुपये लेकर बहाल कराए जाने का आरोप लगाया गया है। अब इस तथ्य के सामने आने के बाद विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बहाली के नाम पर पैसे लेने के इस मामले के सुर्खियों में आते ही अब अधिकारियों व कर्मचारियों को पसीना आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed