{"_id":"6555119102eaa2530d097254","slug":"video-of-waving-weapons-goes-viral-case-registered-against-five-hathras-news-c-56-1-sknl1012-7333-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 16 Nov 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम शहर के इगलास अड्डा पर हुई मारपीट के बाद वहां एक युवक द्वारा हथियार लहराए जाने का बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बता दें कि सोमवार की शाम को शहर के इगलास अड्डा पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। वहां हंगामा हुआ था। मारपीट में दो लोग घायल हो गए थे। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जैसे-तैसे मामले को शांत कराया था। मारपीट में दो युवक घायल हो गए थे। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई थी।
पुलिस ने घायलों का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ युवकों में मारपीट हो रही है और मारपीट के चलते वहां हंगामा हो रहा। वीडियो में एक युवक के हाथ में हथियार भी दिखाई दे रहा है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि पुलिस ने चेतन पुत्र राम प्रकाश निवासी नगला कुंवर्जी कोतवाली हाथरस गेट की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।