फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of accused brandishing the pistol used in Sunil's murder goes viral; accused arrested.

Hathras News: सुनील की हत्या में इस्तेमाल हुई पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ा

Wed, 17 Jun 2026 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Video of accused brandishing the pistol used in Sunil's murder goes viral; accused arrested.
पुलिस हिरासत में आरोपी मंजीत। स्रोत : पुलिस - फोटो : police
सेनेटरी कारोबारी सुनील चौधरी की हत्या के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। हत्या के आरोपी चंदन का पिस्टल लहराते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी वीडियो में दिख रहे दूसरे युवक मंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो कोतवाली से 200 मीटर की दूरी का है।
विज्ञापन

यह वीडियो शहर के एक आइसक्रीम पार्लर का बताया जा रहा है, आइसक्रीम कारोबारी ग्राहकों का रिव्यू वीडियो बनाता है, इसी क्रम में यह वीडियो बना है। वीडियो में दिख रही पिस्टल को सुनील की हत्या में इस्तेमाल किया गया बताया जा रहा है। सुनील की हत्या 2.50 लाख रुपये के सोलर प्लांट के बकाया विवाद में हुई थी। मृतक के भाई विकास चौधरी ने सुखबीर, अजय और चंदन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सुखबीर और चंदन अभी लापता हैं। विकास चौधरी का आरोप है कि चंदन हत्या के बाद उसी पिस्टल के साथ कोतवाली हाथरस गेट के पास घूमता रहा। परिजनों ने पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज होकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि वीडियो में पिस्टल लिए दिख रहा युवक मंजीत है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पिस्टल चंदन की ही बताई जा रही है। छानबीन में सामने आया है कि यह वीडियो छह जून का है। इसलिए हत्या के बाद वीडियो बनने की बात गलत है। पुलिस युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed