फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video before Hathras accident

हाथरस हादसे से पहले का वीडियो: अनुयायियों की थी इतनी भीड़, देखते रह जाएंगे, पहले से गीले खेत में हुआ कार्यक्रम

Thu, 04 Jul 2024 01:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 01:41 PM IST
सार

हाथरस हादसे के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जो 1 मिनट 13 सेकंड का है। वीडियो चलती हुई बस में से कोई यात्री रिकॉर्ड कर रहा था। इतनी अधिक भीड़ देखकर वीडियो बनाने वाला भी आश्चर्यचकित था।

विज्ञापन
Video before Hathras accident
हाथरस हादसे से पहले कार्यक्रम स्थल पर दिख रही भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई, मुगलगढ़ी पर 2 जुलाई को साकार हरि बाबा के सत्संग के बाद हुए हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो से दो बातें निकल कर आ रही हैं कि एक तो अनुयायी-सेवादारों की इतनी भीड़ थी कि वहां पर भगदड़ होने पर बड़ा हादसा होना लाजमी था, दूसरी प्रमुख बात यह कि साकार हरि बाबा का कार्यक्रम जिस खेत में हुआ, वह पहले से ही गीला था, वह भी इतने बड़े हादसे का सबब बना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस हादसे के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जो 1 मिनट 13 सेकंड का है। वीडियो चलती हुई बस में से कोई यात्री रिकोर्ड कर रहा था। इतनी अधिक भीड़ देखकर वीडियो बनाने वाला भी आश्चर्यचकित था। वीडियो उसी जगह का है, जहां पर साकार हरि बाबा का सत्संग रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से गीले खेत में रखा गया कार्यक्रम
वीडियो में एक जगह पर वीडियो बनाने वाला अपने किसी साथी से बात करते हुए कह रहा है कि गीले खेत में लगा रखा है ... । इन शब्दों से साफ हो रहा है 2 जुलाई को साकार हरि बाबा के सत्संग वाला खेत पहले से गीला था। उसके बाबजूद वहां पर अनुयायियों को इतनी तादात में इकट्ठा किया गया। वहां पर गीले खेत में फिसलन की स्थिति रही होगी। आयोजकों ने गीले खेत में ही बाबा का सत्संग करा दिया। यह सवाल उठ रहा है कि आयोजकों ने साकार हरि बाबा को कार्यक्रम स्थल गीले होने की सूचना दी या नहीं, दी गई तो फिर क्यों सत्संग आयोजित किया गया ? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed