{"_id":"5d4c65758ebc3e6cc45146e2","slug":"victim-of-poison-khurani-crossed-20-thousand-hathras-news-ali2105090178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी का शिकार हुए युवक से पार किए 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानी का शिकार हुए युवक से पार किए 20 हजार
विज्ञापन
नशीली वस्तु खिलाकर युवक से 20 हजार रुपये लूटे
ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ टूंडला निवासी युवक
दिल्ली में करता है काम, त्योहार पर पैसे लेकर जा रहा था घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ट्रेन में जहर खुरानी का शिकार हो गया। उसे हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लोगों ने ट्रेन से उतारा और फिर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से 20 हजार रुपये किसी ने पार कर दिए।
धर्मेंद्र चौहान पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी बैलोठी, पोस्ट चावली थाना टूंडला फिरोजाबाद दिल्ली में सिलाई मशीन की फैक्टरी में काम करता है। वह गुरुवार की सुबह दिल्ली से पेमेंट लेकर रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौट रहा था। वह दिल्ली से ट्रेन में सवार हुआ। उसके पास 20 हजार रुपये थे। किसी ने धर्मेंद्र को कुछ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।
उसके पास बैठे लोगों ने जब उसे बेहोश देखा तो उसे हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। बेहोश युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर होश आने के बाद युवक ने उसके पास रखे 20 हजार रुपये गायब होने की जानकारी दी। इसकी सूचना उसके परिजनों को फोन पर दी गई।