फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Veterinarians celebrated Black Day after Maneka Gandhi's audio went viral

मेनका गांधी का ऑडियो वायरल होने पर पशु चिकित्सकों ने मनाया काला दिवस

Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Veterinarians celebrated Black Day after Maneka Gandhi's audio went viral
काली पट्टी बांधकर काम करती पशु चिकित्सक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जनपद हाथरस के सभी पशु चिकित्सकों ने बुधवार को काला दिवस मनाया गया। सादाबाद के पशु अस्पताल में भी पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उप्र पशु चिकित्सा संघ की जनपद इकाई के अध्यक्ष और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सादाबाद डॉ बी गोयल ने बताया कि मेनका गांधी की एक कथित फोनवार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर कल से वायरल है। इसमें मेनका गांधी ने आगरा के एक प्राइवेट वेटनरी प्रैक्टिसनर को एक कुत्ते के इलाज में कथित लापरवाही के लिए फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं।
विज्ञापन

इसमें धमकाने और पैसा देकर मामला रफा-दफा करने का दबाव डाला गया। पशु चिकित्सकों का कहना है कि मेनका गांधी अक्सर वेटनरी डाक्टरों को धमकाने, गाली देने, भद्दी एवं अपमानजनक भाषा के प्रयोग करने की आदी हैं। इसकी पुष्टि कई फोन आडियो टेप से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए इंडियन वेटनरी एसोसिएशन ने बुधवार को विरोध दिवस का आह्वान किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने मेनका गांधी पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री, लोक सभा अध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है।

काली पट्टी बांधकर काम करते उप पशु मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ बी गोयल।

काली पट्टी बांधकर काम करते उप पशु मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ बी गोयल।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed