{"_id":"5f440dc88ebc3e3ce407b4fc","slug":"verification-of-roof-fo-school-started-hathras-news-ali2419912133","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों की छतों की मरम्मत कार्य का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों की छतों की मरम्मत कार्य का सत्यापन शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में परिषदीय विद्यालयों की छतों की हुई मरम्मत कार्य का सत्यापन शुरू करा दिया गया है। विभाग की ओर से सत्यापन शुरू होने के साथ ही कई विद्यालयों में मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू किया गया है। सीडीओ द्वारा सत्यापन के लिए टीमों को गठित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले के परिषदीय विद्यालयों की क्षतिग्रस्त छतों को मरम्मत कराने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर जिले के 184 विद्यालयों की क्षतिग्रस्त छतों की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई। इस रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से इन विद्यालयों की छत को मरम्मत कराने के लिए धनराशि को आवंटित किया गया है और मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए है।
इन निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया। अब इस मरम्मत कार्य के पूरे होने के बाद सत्यापन कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। सीडीओ आरबी भास्कर ने सत्यापन के लिए कमेटियां गठित कर दी हैं। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि सत्यापन कार्य कराए जाने के लिए टीमों को गठित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन में मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को परखने के निर्देश भी दिए गए हैं।