{"_id":"67632e36fe18f9f5900126d7","slug":"vehicles-stuck-in-jam-on-aligarh-road-for-about-an-hour-hathras-news-c-56-1-mrt1060-124237-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अलीगढ़ रोड पर लगा रहा जाम, वाहनों की लगीं लंबी-लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अलीगढ़ रोड पर लगा रहा जाम, वाहनों की लगीं लंबी-लंबी कतारें
Thu, 19 Dec 2024 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:49 AM IST
सार
जो भी इस मार्ग से गुजरा, वह जाम में फंस गया। क्रेन तो करीब एक घंटे में कोतवाली के बाहर खड़े वाहनों को हटाकर चली गई, लेकिन जाम उसके बाद काफी देर तक लगा रहा। करीब दो घंटे तक जाम के चलते यहां वाहनों का कारवां ,खिसकता रहा।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर कोतवाली हाथरस गेट के सामने लगा जाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड पर 18 दिसंबर को करीब दो घंटे जाम ने लोगों को परेशान किया। यह जाम कोतवाली हाथरस गेट के बाहर खड़े वाहनों को हटवाए जाने की वजह से लगा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम से निकलने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, कोतवाली हाथरस गेट के बाहर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हुए हैं। इन वाहनों ने आगरा-अलीगढ़ रोड पर सड़क की पूरी पटरी घेर रखी है। इनकी वजह से आए-दिन इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहता है। अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को इन वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का काम किया गया। इस कारण इस मार्ग पर जाम लग गया। थोड़ी देर में मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। करीब दो किमी तक वाहन ही वाहन नजर आने लगे।
विज्ञापन
जो भी इस मार्ग से गुजरा, वह जाम में फंस गया। क्रेन तो करीब एक घंटे में कोतवाली के बाहर खड़े वाहनों को हटाकर चली गई, लेकिन जाम उसके बाद काफी देर तक लगा रहा। करीब दो घंटे तक जाम के चलते यहां वाहनों का कारवां ,खिसकता रहा। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम खुलने में करीब दो घंटे का वक्त लग गया। तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। इस बीच कई रोडवेज बसें और यात्री वाहन भी जाम में फंस गए। इनमें सवार यात्री जाम खुलने के इंतजार में बेचैन होते नजर आए।
विज्ञापन