फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Veerbala is economically empowering women.

Hathras News: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहीं वीरबाला

Thu, 04 Jun 2026 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Veerbala is economically empowering women.
बैंक सखी वीरबाला। - फोटो : Self
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने में बैंक सखी वीरबाला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी वीरबाला पिछले कई वर्षों से बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


वह 20 गांवों की महिलाओं को बचत, बैंक खाता संचालन, डिजिटल लेनदेन, सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी दे रही हैं। उनकी पहल से अनेक महिलाएं पहली बार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने लगी हैं। बैंक सखी के रूप में वह ग्रामीण महिलाओं को घर के नजदीक ही विभिन्न बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। जिससे महिलाओं को बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन

वह महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए भी प्रेरित करती हैं। कहतीं है कि आर्थिक रूप से मजबूत महिला ही परिवार और समाज को नई दिशा दे सकती है। इसी उद्देश्य से वह महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ रहीं हैं। उनके प्रयासों से कई महिलाओं ने डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन और अन्य लघु उद्यम शुरू कर कमाना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed