फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Valmiki statue damaged, sloganeering

वाल्मीकि प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नारेबाजी-हंगामा

Thu, 18 Jan 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ(हाथरस)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ(हाथरस)। Updated Thu, 18 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Valmiki statue damaged, sloganeering
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
जीटी रोड पर स्थित महषि वाल्मीकि की प्रतिमा को बुधवार रात किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें रोष फैल गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि एक माह में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की यह दूसरी घटना है। 
विज्ञापन


बता दें कि जीटी रोड पर यह प्रतिमा काफी वर्षों से लगी हुई है। प्रतिमा मठिया के अंदर स्थापित है। दिसंबर माह में अज्ञात लोगों ने प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया था। उस समय समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से हाथ को ठीक करा दिया था। बुधवार की रात अज्ञात आरोपी प्रतिमा को मूल स्थान से ही उखाड़ कर ले गए। 

विज्ञापन


सुबह जब लोगों ने देखा तो कि प्रतिमा मठिया में नहीं हैं। लोगों ने तलाश की तो प्रतिमा पीछे बबूल के पेड़ों के बीच टूटी हुई पड़ी थी। किसी ने पत्थर प्रहार कर प्रतिमा को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह देख समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यहां भाजपा नेता रामदास वाल्मीकि भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बार-बार अराजक तत्व प्रतिमा को नष्ट कर जाते हैं, लेकिन पुलिस ऐसे तत्वों को कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम ज्योत्सना वंधु से मिला। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नई प्रतिमा शीघ्र ही स्थापित कराई जाएगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतिनिधि मंडल में रविदास वालमीकि,  निर्मलदास, मौ. राशिद, उपेंद्र कु मार वार्ष्णेय, विवेकशील राघव, गौरव कुमार, अनूप कुमार, सचिन, अखिल वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, विपिन लाल, पंकज गुप्ता, कपिल, बनिया, रूपेश, अनिल, मौसम कुमार चंचल आदि थे। कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed