फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   use mask and sanitization when go out from home

मास्क का करें इस्तेमाल, हाथों को करते रहें सैनिटाइज : विधायक

Thu, 31 Dec 2020 08:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
use mask and sanitization when go out from home
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटते सदर विधायक हरी शंकर माहौर, भाजपा - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में शहर के मस्जिद वाला चौराहे के निकट मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक सदर हरीशंकर माहौर ने लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए एमएसडी (मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस) के नियम का पालन करने की सीख दी।
शहर के मस्जिद वाला चौराहे के निकट आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए गए। मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि यदि कोरोना से बचना है तो सभी लोग घर से निकलते समय मास्क पहनें। समय समय पर अपने हाथों को सैनिटाइजर से धोएं और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अमर उजाला के इस अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एमएसडी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। लोग मास्क सोशल डिस्टेंसिंग में कतई ढिलाई न बरतें। कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता की आज भी आवश्यकता है। लोग बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। इस मौके पर अलावा कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हरीश सेंगर, विशाल ठाकुर, भूपेंद्र कौशिक, ज्ञानेंद्र शर्मा, रजत अग्रवाल, रमेश राजपूत, सोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed