{"_id":"60e9ec428ebc3e1354767331","slug":"upvesh-became-the-city-coordinator-of-vidya-bharti-alumni-council-hathras-news-ali267783596","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवेश बने विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के नगर संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपवेश बने विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के नगर संयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की बैठक शनिवार को लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। बैठक में ग्रामीण अंचल के विद्यालयों की आर्थिक स्थिति में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई। अध्यक्षता कर रहे दीपक शर्मा ने बताया कि उपवेश कौशिक सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं।
पूर्व में विद्या मंदिर के छात्र भी रहे हैं। उनको विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद का नगर संयोजक बनाया गया है। उपवेश कौशिक ने सभी पूर्व छात्रों से अपील की कि वह पूर्व छात्र परिषद से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ें, जिससे हमारे परिवेश में रह रहे गरीब बच्चों को पढ़ाया जा सके। गांव में चल रहे ऐसे स्कूल, जो बंद होने के कगार पर हैं, उनको एक मुहिम चलाकर फिर से शुरू किया जा सके।
बैठक में क्षेत्रीय संयोजक संजय गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि शिवेंद्र गौतम मंत्री पूर्व छात्र परिषद बृज प्रांत दीपक शर्मा संपर्क प्रमुख बृज प्रांत, विभाग प्रमुख बृज प्रांत डॉ. योगेश शर्मा, मनीष चांदगोठिया जिला कोषाध्यक्ष, महेश दुबे, देवेश समाधिया, कुशाग्र जोशी, दिवाकर गुप्ता सदस्य, योगेश कुलश्रेष्ठ, परिषद प्रमुख आचार्य अशोक सिंह आदि रहे।