{"_id":"69576a7b237d33c89d0706b8","slug":"upset-by-mother-scolding-student-suicide-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पढ़ाई को लेकर मां ने बेटे को डांटा, छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पढ़ाई को लेकर मां ने बेटे को डांटा, छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम
Fri, 02 Jan 2026 12:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:22 PM IST
सार
मां ने पढ़ाई को लेकर बेटे को डांट दिया। जिसके चलते बेटे ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और बकरी की सांकर से गर्डर में लगे पंखे वाले कुंदे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव में एक 14 वर्षीय छात्र ने मां की डांट के बाद कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि वह गांव-गांव फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसका 14 वर्षीय बेटा गांव के ही एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। 1 जनवरी की शाम को उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया था। जिसके चलते उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और करीब साढे़ पांच बजे उसने बकरी की सांकर से गर्डर में लगे पंखे वाले कुंदे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता के तीन बेटियां व दो बेटे थे। जिसमें वह सबसे छोटा बेटा था। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को घर ले आए। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि कोतवाली पर इस प्रकार की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन